
देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान दिनांक 30-08-2025 की रात्रि में दून पुलिस द्वारा अलग- अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पी रहे कुल 90 व्यक्तियो को गाडी मे बैठाकर थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 90 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 22,500/- रू0 का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान 04 वाहनों को पुलिस द्वारा सीज किया गया।

More Stories
बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी, मुख्यमंत्री बोले-मुख्यमंत्री घोषणाएं सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता
केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई 489 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने जताया प्रधनमंत्री मोदी एवं विद्युत और शहरी कार्यमंत्री का आभार
आयुक्त गढ़वाल द्वारा की गई श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश