
आज अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेंद्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत की अध्यक्षता में थाना कोतवाली नगर पर धर्मगुरूओं व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ मोहर्रम के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अधिकारीगण द्वारा उपस्थित सभी समुदाय के धर्मगुरूओं व संभ्रांत नागरिकों से सुझाव लेते हुए अपील की गयी कि मोहर्रम के पावन पर्व को शांति पूर्वक मनाया जाए तथा धार्मिक सद्भावना बनी रहे। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल, थानाध्यक्ष कोतवाली नगर श्री अक्षय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा उपस्थित सभी धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों से अपील की गयी कि किसी प्रकार के शस्त्र का प्रदर्शन न किया जाए , कोई नया ताजिया नई जगह न रखा जाए पुराने इमामबाड़े से जो पहले की भांति ताजिया उठते चले आए हैं वही्ं उठें, तय रूट से ही ताजिया निकालें, जिस रास्ते से परंपरागत रूप से जुलूस निकाले जाते हैं उसी रास्ते से जुलूस निकाले जाए, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाये रखें तथा त्योहार को आपसी भाईचारा और सहयोग से मनाएं। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) द्वारा आगामी पर्व को लेकर साफ सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर सभी धर्मगुरुओं को आश्वस्त किया गया ।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही