*कोतवाली पटेलनगर*
आज दिनांक 08-07-2024 को थाना पटेलनगर को सूचना प्राप्त हुई कि सत्तोवाली घाटी क्षेत्र में एक युवती अपने घर के पास नाले में बह गई है, उक्त सूचना पर थाना पटेलनगर पुलिस, एसडीआरएफ को सूचित करते हुए तत्काल मौके पर पहुंची, मौके पर उक्त युवती की तलाश हेतु स्थानीय पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीमों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। युवती की पहचान फिजा पुत्री स्व0 नहीम, निवासी सत्तोवाली घाटी, उम्र-17 वर्ष के रूप में हुई।
घटना के संबंध में जानकारी करने पर युवती के परिजनो द्वारा बताया गया कि उक्त युवती घर के पास नाले के किनारे नहा रही थी, तभी अचानक पैर फिसलने के कारण नाले के तेज बहाव में गिर गई।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही