
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा* जनपद में *मोडिफाइड/रेट्रो साइलेंसरों, तेज पटाखे जैसी आवाज निकालने वालों एवं प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान* चलाते हुए कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना/यातायात एवं सीपीयू प्रभारियों को निर्देश दिये गये थे।
*उक्त आदेश के अनुपालन में श्री हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण* में जनपद में थाना/यातायात एवं सीपीयू पुलिस टीम द्वारा जनपद में *दिनॉक- 01 जुलाई से 07 जुलाई तक विशेष अभियान* चलाते हुए कार्यवाही की गयी जिसके चलते *पटाखे जैसी आवाज निकालने व आग उगलने वाले साइलेंसरों एवं प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही* करते हुए *चौपहिया/दोपहिया वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही की है।*
*ध्वनि प्रदूषण फैलाने/राहगीरों को परेशानी में डालने वाले कुल- 350 वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही* की गयी है।
*मोडिफाईड, रेट्रो साईलेन्सर-*
चालान- 89
सीज- 08 मोटर साइकिल
उतारे गये- 66

*प्रेशर हॉर्न-*
चालान- 261
सीज- 10
उतारे गये प्रेशर हार्न- 208 बस, ट्रक, डम्पर, पिकप, कार, मो0सा0
अगर आप भी सड़कों पर मॉडिफाई/रेट्रो साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग कर वाहन दौड़ा रहे हैं तो सावधान हो जाएं. क्योंकि, ऐसे वाहनों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यातायात नियमों का पालन करें।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही