March 19, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड में इस दिन से बदलेगा मौसम, होगी जमकर बारिश।

उत्तराखंड में इस दिन से बदलेगा मौसम, होगी जमकर बारिश…….

देहरादून: मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ तो 5 मई से मौसम में बदलाव हो सकता है। बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तराखंड में पांच मई से मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

कुमाऊं मंडल में भी कई जगहों में बारिश हो सकती है।अगर ऐसा होता है तो लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इधर, बुधवार को हल्द्वानी में विगत दिनों की अपेक्षा गर्मी का प्रकोप कम रहा।

हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान विगत दिनों की अपेक्षा चार डिग्री कम था।

You may have missed

Share