
देहरादून: राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे। लंबे इंतजार और सस्पेंस के बाद कांग्रेस ने रायबरेली के साथ ही अमेठी सीट पर भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। राहुल गांधी पहली बार रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे। 2004 से 2019 तक राहुल ने लगातार अमेठी से चुनाव लड़ा। 2019 में राहुल अमेठी से हार गए थे।
इस बार सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट छोड़ी है और अब राहुल गांधी उनकी सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं। राहुल का मुकाबला बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह से है।
राहुल गांधी आज ही नामांकन करेंगे। वहीं अमेठी से कांग्रेस ने केएल शर्मा को टिकट दिया है उनका मुकाबला स्मृति ईरानी से होगा। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी परिवार के किसी सदस्य को अमेठी से चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे थे लेकिन गांधी परिवार से कोई भी लड़ने को राजी नहीं हुआ।
इसीलिए केएल शर्मा को उतारा गया है। अब बड़ा सवाल है कि क्या केएल शर्मा अमेठी में स्मृति ईरानी को हरा पाएंगे। रायबरेली में भी इस बार कांग्रेस के लिए समीकरण इतने आसान नहीं बताए जा रहे यानी राहुल गांधी के सामने भी बड़ी चुनौती होगी

More Stories
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश
किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक, महा रजिस्ट्रार/जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने की जनगणना कार्य की समीक्षा