देहरादून
अपराध एंव अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा पूरे जनपद में लगातार वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान आज दिनाँक 18/03/2026 को पुलिस की अलग अलग टीमो द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कबाड़ का काम करने वाले व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान कबाडी का कार्य करने वाले कुल 293 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इस दौरान अपने यहाँ काम करने वाले व्यक्तियों का सत्यापन न कराने वाले 56 व्यक्तियों का पुलिस द्वारा 83 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 05 लाख 60 हजार रू0 का चालान किया गया। साथ ही नियमो का उल्लंघन करने वाले 49 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर 13 हजार रु० का जुर्माना वसूला गया।

More Stories
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही
आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री, कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश