
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
हरिद्वार की कोतवाली रानीपुर पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास व तमंचा दिखाकर धमकाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को तमंचे और कारतूस के साथ दबोचा लिया पकड़ा गया शातिर आरोपी पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में भी जेल जा चुका है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25.01.2026 को वादी निवासी सुमननगर, रानीपुर द्वारा सूचना दी गई कि आरोपी वाजिद व उसके साथी द्वारा उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर अपहरण का प्रयास किया गया तथा विरोध करने पर मारपीट करते हुए तमंचा दिखाकर धमकी दी गई।
सूचना के आधार पर कोतवाली रानीपुर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी की तलाश की गई। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध न्यायालय से NBW प्राप्त किया गया।
दिनांक 18.03.2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सलेमपुर मार्ग से आरोपी वाजिद पुत्र मेहबूब निवासी ग्राम राजपुर, रानीपुर (उम्र 24 वर्ष) को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने युवती से दोस्ती का प्रयास किया था, मना करने पर अपने साथी के साथ मिलकर उसे जबरन ले जाने की कोशिश की, लेकिन विरोध होने पर तमंचा दिखाकर मौके से फरार हो गया।
आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 की बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
वाजिद पुत्र मेहबूब, निवासी ग्राम राजपुर, थाना रानीपुर, हरिद्वार (उम्र 24 वर्ष)
*बरामदगी*
एक अदद तमंचा 12 बोर व 01 जिंदा कारतूस
*आपराधिक इतिहास*
मुक़दमा अपराध संख्या-277/25
*पुलिस टीम*
1. आशुतोष राणा, प्रभारी निरीक्षक
2. उ0नि0 अर्जुन कुमार, चौकी प्रभारी सुमननगर
3. का0 जयदेव
4. का0 दीपक रावत

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
उधमसिंह नगर पुलिस ने अवैध हथियारों और फर्जी लाइसेंस के नेटवर्क पर किया कड़ा वार, अवैध शास्त्र और फर्जी लाइसेंस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से दो अवैध हथियार और कारतूस किये बरामद.!