उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, देहरादून समेत इन 4 जिलों में 30 सितंबर से बारिश का पूर्वानुमान…….
देहरादून: उत्तराखंड के मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड के चार जिलों में बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पांच अक्तूबर तक इस तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और देहरादून जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश एवं गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है। उधर, रविवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल लगे रहे।
बारिश रुकने के साथ ही तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। बारिश का दौर थमने के लिए देहरादून में धूप निकली। धूप निकलने से देहरादून का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 23.2 डिग्री रहा।


More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा