राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। पुलिस निष्क्रियता के चलते नगर क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने स्टेशन रोड स्थित जिला परिषद मार्केट के ऊपर उत्तराखंड जल संस्थान के जलकल कार्यालय का ताला तोड़कर पानी के मीटरों पर हाथ साफ कर दिया। स्टेशन रोड अति व्यस्त रोड मानी जाती है। मजेदार बात यह है कि जिला परिषद मार्केट में स्थानीय व्यापारियों द्वारा रात्रि को एक चौकीदार भी रखा गया है, जो रात्रि 10 बजे से सुबह 4-5 बजे तक वहां ड्यूटी पर तैनात रहता है। इसके अलावा नजदीक ही बाजार पुलिस चौकी भी है और चीता पुलिस भी गश्त पर रहती है। इसके बावजूद चोरों ने जल संस्थान कार्यालय का तोड़कर बाजार पुलिस चौकी को चुनौती दी है। जलसंस्थान के अधिकारियों ने बाजार चौकी में तहरीर दर्ज करा दी है। बताया जाता है कि बद्रीनाथ मार्ग पर भी चोरों द्वारा एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया है। बद्रीनाथ मार्ग भी अति व्यस्त रोड है। एक ही रात में दो अति व्यस्त मुख्य सड़कों पर चोरों द्वारा दो स्थानों पर ताले तोड़े जाना, शहर की चीता पुलिस की गश्त पर भी सवाल खड़े करता है।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा