देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के पूर्णा गांव में पिछले कई दिनों से पेयजल लाइन पर कम पानी आने से गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। जनप्रतिनिधियों की मांग पर जल संस्थान विभाग ने मंगलवार को ग्रामीणों को टैंकर से पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है।
क्षेत्र में लगातार भीषण गर्मी के चलते पानी के स्रोत सुखने लगे हैं। ग्राम प्रधान पूर्णा मनोज कुमार ने बताया है कि गांव के लिए धरा डगडेरा गधेरे से पूर्णा गांव के लिए तीन किलोमीटर पानी की पाईप लाईन बनी हैं। यह पेयजल लाइन ग्राम पंचायत के सौंपी गई है। गांव में 270 परिवार है। पिछले कई दिनों से जल स्रोत में पानी का लेवल बहुत कम हो गया है। घरों तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं आने से ग्रामीण पानी की किल्लत झेल रहे हैं। क्षेत्र प्रमुख दर्शन दानू और व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह के आग्रह पर जल संस्थान ने गांव में पानी का टैंकर भेजा गया है।
सहायक अभियंता जल संस्थान यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया है, कि पूर्णा की पेयजल योजना गांव के अधिन है। पानी किल्लत को देखते हुए पानी टैंकर भेजा गया है।

More Stories
चार जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,करीब 2.56 लाख बच्चों को मिलेगी पोलियो की खुराक,
उधमसिंह नगर क़ी काशीपुर पुलिस ने करीब 200 कैमरो को खंगालकर मंदिर मे चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्ज़े से चोरी किया गया सामान किया बरामद,पुलिस आरोपी के दो साथियो क़ी तलाश मे जोड़ रही है कड़ी से कड़ी.!
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर में मण्डी परिषद् के अधिकारियों के साथ क़ी बैठक,. कृषि क्षेत्र को मजबूती, किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मंडी परिसरों में बनेंगे हाईटैक शौचालय व 366 नए संपर्क मार्ग बनाने पर क़ी चर्चा.!