देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के उलंगरा के जंगल एक बार फिर से धधकने लगे है। ग्रामीणों और वन विभाग के आग बुझाने के बाद फिर से आग सुलग गई है। दो दिन से विभाग आग बुझाने में जुटा है, लेकिन भीषण गर्मी और तेज हवा के चलते आग तेजी से आगे बढ़ जा रही है। लाखों की वन सम्पदा स्वाहा हो गई है।
गांव प्रधान अंशी देवी और उमेद सिंह बोरा ने बताया है कि 15 जून की रात को अचानक उलंगरा के जंगल में आग दिखायी दी। 16 जून की सुबह को गांव की महिलाओंव पुरुषो ने जंगल में लगी आग को बुझा दी थी। फिर 16 जून की साम को जंगल में पेड़ टूटने जंगल में आग भड़क गई। अब यह आग तेजी से ऊपर को मदुवा, सिमार के जंगल तक जा पहुंची है।
वन आरक्षी मनोहर सजवाण, रमेश रावत, प्रमोद देवराडी, कवीता, मनीष, वन दरोगा वासपानद चमोला की टीम आग बुझाने में जुटे हैं। आग को नियंत्रित करने का प्रयास जारी हैं। वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया है कि वनविभाग की टीम मौके पर आग बुझाने में लगी है। जल्द ही आग को नियंत्रित कर दिया जाएगा।

More Stories
एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख, नानकमत्ता पुलिस ने करीब 39 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व मोटर साइकिल की बरामद.!
एसएसपी कुम्भ आयुष अग्रवाल ने कुम्भ मेला क्षेत्र का किया निरिक्षण,
देहरादून की रायपुर पुलिस ने कुछ घंटो मे ही कर दिया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पुलिस की चुस्ती के चलते 12 घंटे भी नहीं ले पाए चैन की सांस, तनख्वाह के विवाद के चलते आरोपी ने कर दीं थी महिला की हत्या, पुलिस ने हत्या के आरोप मे घर के नौकर को गिरफ्तार कर भेजा जेल.!