गृहमंत्री अमित शाह का हेलीकॉप्टर बड़े हादसा का शिकार होने से बाल-बाल बचा देखे विडियो…….
देहरादून: बिहार के बेगूसराय में सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हेलीकॉप्टर बड़े हादसा का शिकार होने से बाल-बाल बच गया. अमित शाह का हेलीकॉप्टर उड़ान भरते समय अचानक अनबैलेंस हो गया. इस दौरान पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को वापस मोड़ा और फिर टैक ऑफ किया. जिससे बड़ा हादसा टल गया।
अमित शाह के हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पायलट ने जैसे ही हेलीकॉप्टर का टेकऑफ कराया वह हवा में ऊपर उठने की जगह दाहिनी ओर लहराते हुए बढ़ा। हेलीकॉप्टर जमीन छूने वाला था। इससे पहले ही पायलट ने उसे नियंत्रित कर लिया।
ऐसा लग रहा था मानों हेलीकॉप्टर को ऊपर उठने के लिए लिफ्ट नहीं मिल रही हो। अमित शाह का हेलीकॉप्टर चंद सेकंड के लिए जमीन के बेहद करीब मंडराया, इसके बाद धीरे-धीरे ऊपर उठा। हेलीकॉप्टर के सफलतापूर्वक उड़ने पर मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा