
आज आम आदमी उत्तराखंड ने कल अपनी 15 गारंटी प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में लांच की थी जिनको लेकर आज देहरादून महानगर अध्यक्ष शरद जैन की उपस्थिति एवं अजय जाॅन उर्फ राजू भाई के नेतृत्व में पूरी टीम वार्ड 79 भारुवाला ग्रांट में अपनी 15 गारंटियों को लेकर पहुंची जनता के बीच।जिसमें नगर निगम देहरादून की तैयारी पर चर्चा करते हुए महानगर अध्यक्ष शरद जैन ने वार्ड की सम्मानित जनता से संवाद करते हुए कहा कि हमारे सर्वोच्च नेता माननीय अरविंद केजरीवाल जी का पार्टी बनने के पहले दिन से संकल्प लिया है कि हम इस पुरानी पारंपरिक राजनीति में बदलाव लाकर रहेंगे उन्होंने बताया जिस तरह हमारी सरकारें दिल्ली और पंजाब में जनहित की योजनाएं चला रही हैं उसी तरह उत्तराखंड में भी बहुत जल्द लोग हमारी भावनाओं को समझते हुए हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष देहरादून सुशील सैनी ने पार्टी की तमाम योजनाएं गिनाते हुए बताया कि जैसे दिल्ली पंजाब, चंडीगढ़ मध्य प्रदेश के सिंगरौली आदि कई राज्यों में हमारे विधायक मेयर पार्षद आदि शिक्षा स्वास्थ्य महिला सशक्तिकरण जैसे तमाम मुद्दों पर काम कर रहे हैं इसी तर्ज पर काम करने का एक मौका देहरादून और उत्तराखंड की जनता भी हमें जरूर देगी
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष शरद जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील सैनी उपाध्यक्ष इकबाल राव, अजय जाॅन,अनिल डिमरी, तारादत्त डंगवाल, वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह बिष्ट, गौरव कपूर, माइकल मैथ्यू, ब्रिज जी ,बोनी जी, सुकेश,अनिला,दिशा , मार्था,पुजा जान आदि

More Stories
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,
देहरादून पुलिस परिवार को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का ह्रदय घात से हुआ निधन, एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारीयो और कर्मचारियों संग बालम सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दीं अंतिम विदाई !
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!