गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ स्थित विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थली औली की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को स्थानीय निवासियों ने एक उप जिलाधिकारी जोशीमठ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है।
स्थानीय निवासी और कांग्रेस के प्रवक्ता कमल रतूड़ी, महिला मंगलदल अध्यक्ष प्रेमा नेगी का कहना है कि कपितय लोगों की ओर से औली में अपने पशुओं को आवारा छोड़ दिया जा रहा है जिससे औली बुग्याल की सुंदरता को क्षति पहुंच रही है, वहीं शीतकाल में कई आवारा पशु मरने जोशीमठ नगर क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति के प्राकृतिक स्रोत भी दूषित हो रहे है। उनका यह भी कहना है कि जब से औली हिमक्रीडा स्थली के रूप में विकसित हुआ है तब से स्थानीय लोगों के हकहकुक भी समाप्त कर दिए गये है। यहां पर स्थानीय लोगों की खेती की जमीन भी थी लेकिन अब वहां आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने जोशीमठ-औली मोटर मार्ग का चौड़ी करण किये जाने की मांग भी उठाई। उन्होंने जोशीमठ में अवैध तरीके से नशे के बढ़ते कारोबार पर भी रोक लगाने की गुहार सीएम से लगाई है। ताकि युवा पीढ़ी को इस नशे से बचाया जा सके। उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देने वालों में कमल रतूडी, प्रकाश नेगी, प्रेमा नेगी, अंजू नेगी आदि मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास मिला महिला का, हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक