
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
कोटद्वार पुलिस ने चेक बाउंस के मामलें में ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्तार किया है पकड़ा गया ग्राम विकास अधिकारियो शातिर किस्म का अभियुक्त है जिसपर चेक बाउंस मामले कोर्ट मे चल रहे जिसके बाद पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी को गिरफ्तार किया है आपको बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्यवाही को प्रभावी बनाने तथा मा० न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों (N.B.W.) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्गत निर्देशों के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोटद्वार में विचाराधीन चेक बाउंस के 05 मामलों में वांछित वारंटी मनीष जुयाल (ग्राम विकास अधिकारी) को गुमखाल से गिरफ्तार किया गया। उक्त वारंटी के विरुद्ध चेक बाउंस के मामलों में माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। गिरफ्तार वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक करवाई की जा रही है।
गिरफ्तार वारंटी का विवरण
मनीष जुयाल
निवासी— नजीबाबाद रोड, कोटद्वार
पुलिस टीम:
उ0नि0 वेद प्रकाश
उ0नि0 किशन दत्त शर्मा
का0 चन्द्रपाल
होमगार्ड कुलदीप

More Stories
यमुनोत्री धाम की यात्रा में बना नया रिकॉर्ड,पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 6.68 लाख,125 दिनों में चारधाम दर्शनार्थियों की संख्या 48 लाख पार.!
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली अनुष्का ओटानी को किया सम्मानित.!
टिहरी गढ़वाल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए -43.570 किलो डोडा पोस्त के साथ 02 नशा तस्करो को किया गिरफ्तार,पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी किया जब्त!