
हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार)सेलाकुई *कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा चोरी का शातिर चोर किया गिरफ्तार*
दिनांक 07.01.2022 को अनस पुत्र स्व0 लतीफ निवासी नबाबगढ थाना विकासनगर देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर आकर सूचना दी की अज्ञात चोरो के द्वारा मेरे घर का ताला तोडकर अलमारी मे रखे 01 अंगुठी सोने की लेडीज , 01 जोडी कान की बाली सोने की, 02 लोग नाक की सोने की , 01 नोजपीन सोने की, 01 जोडी कान की बाली झुमके वाली सोने की, 01 जोडा हाथ के परबन्ध झुमके वाले चाँदी के , 04 जोडी पायजेब चाँदी की 01 हार (हुस्नफुल) चाँदी का, 06 जोडी अंगुठी चाँदी की 02 जोडी हाथ के कडे घुंघरु वाले चाँदी के 02 जोडी हाथ के कंगन चाँदी के,व नगद धनराशी 28500/-रुपये चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे दिया गया जिस सम्बन्ध मे कोतवाली विकासनगर मे तत्काल धारा 380/457 भादवि बनाम अज्ञात मेंअभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 किशन चन्द देवरानी के सुपुर्द की गय़ी ।
क्षेत्र में हुई चोरी नकबजनी,के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून* द्वारा दिए गए आदेश – निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्रधिकारी विकासनगर* के निकट पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक शंकर सिह बिष्ट कोतवाली विकासनगर* द्वारा उ0नि0 किशन चन्द देवरानी के नेतृत्व मे तत्काल टीम का गठन कर गठित टीम को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबीरों को सक्रिय कर उक्त चोरी नकबजनी के संबंध में अवगत कराकर रवाना किया गया । गठित टीम द्वारा *दिनांक 07/01/2023 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त फईम पुत्र अलीम नवासी नबाबगढ ढांग वार्ड न0 2 विकासननगर जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष को चोरी किए गए सामान सहित डाकपत्थर रोड से नबाबगढ को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया जिसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त
अभि0के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है
*पूछताछ विवरण* : अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि मैं नशे का आदी हु तथा मजदुरी करता हु आजकल मजदुरी न मिलने के कारण तथा नशे की पुर्ती के लिए मेने रात्रि मे मौका देखकर पडोसी के घर का ताला तोडकर चोरी कर ली है
*नाम पता अभियुक्त* : फईम पुत्र अलीम नवासी नबाबगढ ढांग वार्ड न0 2 विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष
*विवरण बरामद माल*
01- एक अंगुठी सोने की लेडीज ।
02- एक जोडी कान की बाली सोने की
03- दो लोग नाक की सोने की ।
04- एक नोजपीन सोने की ।
05- एक जोडी कान की बाली झुमके वाली सोने की ।
06- एक जोडा हाथ के परबन्ध झुमके वाले चाँदी के ।
07- चार जोडी पायजेब चाँदी की ।
08- एक हार (हुसनफुल) चाँदी का।
09- 6 जोडी अंगुठी चाँदी की ।
10- दो जोडी हाथ के कडे घुंघरु वाले चाँदी के
11- दो जोडी हाथ के कंगन चाँदी के
12- नगद धनराशी 28,500/- रुपये
*पुलिस टीम*
1-व0उ0नि0 भुवन चन्द पुजारी कोतवाली विकासनगर
2-उ0नि0 किशन चन्द देवरानी चौकी प्रभारी बाजार विकासनगर
3-उ0नि0 अर्जुन सिह गुसाई
4-कानि0624 सोहन लाल
5-कानि01226 मुकेश कुमार
6- आरक्षी 412 अनिल सलार
7 आरक्षी 783 इकरार
8 आरक्षी 1132 सचिन कुमार
9 आरक्षी 1450 जगमोहन सिह
10- कानि0 नवीन कुमार (SOG)

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!