हर्बटपुर के रहने वाले विशाल पुत्र आईजिक फ्रांसेज निवासी वार्ड नंबर 8 एटनबाग हरबर्टपुर थाना विकास नगर देहरादून नेथाने पहुचकर तहरीर दी जिसमें उनके द्वारा उनकी मोटरसाइकिल हीरो स्पलेंडर प्लस UK 16 A 5986 पौंटा रोड हरबर्टपुर से चोरी हो जाना बताया गया के आधार पर जिस पर अभियोग 364/22 अंतर्गत धारा 379 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया! *चोरी , नकबजनी, वाहन चोरी* के संबंध में पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए *आदेश – निर्देशों* के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण* एवं * क्षेत्राधिकारी विकासनगर * के निकट पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली विकासनगर* द्वारा टीमों का गठन कर गठित टीम को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबीरों को उक्त चोरी के संबंध में अवगत कराकर रवाना किया गया ! गठित टीम द्वारा लगातार दबिशे कर *दिनांक 18/09/22* को बेहद शातिर किस्म के *अभियुक्त जिशान पुत्र इदरीश निवासी धर्मावाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून* के कब्जे से वादी की मोटरसाइकिल जिसकी *इंजन नंबर व चेसिस नं को खुरचकर, अन्य को बेच देने के इरादे से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर* पोंटा रोड निकट आसन बैराज के पास से गिरफ्तार किया गया उक्त चोरी में *रामगढ़ निवासी अनिल* का नाम भी चोरी में प्रकाश में आया है। जो पहले से जेल में बंद है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है
*नाम पता अभियुक्त*
1- *जिशान पुत्र इदरीश निवासी धर्मावाला* थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष
2- *अनिल पुत्र हरिदास निवासी रामगढ* थाना विकासनगर, उम्र- 34 वर्ष (जेल मे पूर्व से चोरी मे बंद है
*बरामदगी*
1- मो०सा० सं० *UK-16-A 5986 हीरो स्पलेंडर प्लस* (जिस पर *फर्जी नंबर प्लेट UK-16-A 9785* लगी थी)।
2- एक *पल्सर मोटरसाइकिल* जिस पर नंबर प्लेट *UK07AF1508* लगा रखी थी लेकिन उसका इंजन नंबर और चेसिस नंबर खुरच रखा था जिससे सही वाहन संख्या और वाहन स्वामी का नाम पता तस्दीक़ ना हुआ।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
*अभियुक्त जिशान का अपराधिक इतिहास*
1- *जिशान के विरुद्ध चोरी तथा एनडीपीएस मादक पदार्थों की तस्करी के सहसपुर/विकास नगर थाने मे 11 मुकदमे दर्ज हैं तथा थाना सहसपुर का हिस्ट्रीशीटर है*।
2- *अनिल के विरुद्ध थाना विकासनगर में वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज है जिसमें अनिल वर्तमान में सुद्दोवाला जेल में बंद है*।
पुलिस टीम
1- *उप निरीक्षक वैभव गुप्ता चौकी प्रभारी हरबर्टपुर*
2- *कांस्टेबल 1711 श्रीकांत मलिक*
3- *कांस्टेबल 646 प्रवीण कुमार**
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
*Modus operandi*
*अभियुक्त गण बेहद शातिर किस्म के हैं उनके द्वारा वाहन चोरी करके उनके चेचिस नंबर और इंजन नंबर को खुरच दिया जाता है तथा नंबर प्लेट को बदल दिया जाता है जिससे चेकिंग करने पर चेसिस नंबर और इंजन नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता ना लगाया जा सके*।


More Stories
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने त्योहारों से पहले मिलावट पर प्रहार, 350 किलो संदिग्ध पनीर-मावा नष्ट* *मिठाई की दुकानों से लेकर ऑनलाइन स्टोर तक छापेमारी, काजू कतली, सोन पापड़ी और मिल्क केक के नमूने जांच को भेजे.!
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित की गई परेड,पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ,लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के द्वारा राष्ट्र की एकता के लिए दिए गए योगदान को किया याद,उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस कर्मियों को पुलिस डिस्क और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.!
हरिद्वार, भीमगोड़ा बैराज से जलस्तर बढ़ने पर टापू पर फंसे 30 से 35 लोगों का SDRF ने संयुक्त अभियान चलाकर किया सकुशल रेस्क्यू.!