दुबई से श्री केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं के परिवार का सोने का कडा मंदिर जाते समय खो गया था जिसे ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवान ने दुबई से आये पर्यटक को वापस लौटाकर इमानदारी की मिसाल पेश की है आपको बता दे कि श्री केदारनाथ धाम में ड्यूटीरत आरक्षी हरेन्द्र सिंह रावत को सोने का एक कंगन (कड़ा) मिला। इतना कीमती सामान मिलने पर उनके द्वारा खोया पाया केन्द्र से अनाउंसमेन्ट कराया गया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति जिनके द्वारा इस कंगन का उनका होने का दावा करते हुए उस कंगन का जोड़ा दिखाया गया। जिस पर पुलिस कार्मिक ने उसके पास सुरक्षित रखा कंगन इन व्यक्ति को लौटाया गया। इनके द्वारा पुलिस कर्मी हरेन्द्र रावत का परिचय अपने परिवार से करवाया गया। उनके द्वारा बताया गया कि वे दुबई से सपरिवार केदारनाथ धाम यात्रा पर आये हैं, और उनके परिवार के सदस्य का कंगन न जाने कैसे गिर गया था। उन्होंने पुलिस कार्मिक का धन्यवाद दिया गया कि जिनके द्वारा इस कंगन के सम्बन्ध में समय रहते अनाउंसमेन्ट कर दिया। उन्होंने रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान की ईमानदारी की सराहना की तथा सपरिवार बाबा केदार के दर्शन कर अपने गन्तव्य को प्रस्थान किया गया।

More Stories
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।