
मोहित अरोरा (राष्ट्रीय दिया समाचार) रूद्रपुर
*उत्तराखण्ड पुलिस के जवान ने बढ़ाया प्रदेश का मान।*
*अपनी जान जोेखिम में डालकर 25 जिन्दगियों को बचाने वाले जनपद ऊधमसिंहनगर में तैनात आरक्षी चालक, नरेश जोशी को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा जीवन रक्षा पदक प्रदान किये जाने पर समस्त पुलिस परिवार की ओर से बधाई।*
30 अगस्त, 2022 की प्रात: 05:00 बजे जनपद ऊधमसिंहनगर के आजाद नगर, ट्रांजिट कैम्प में कबाड़ के गोदाम में सिलेंडर से विषैली गैस अमोनिया के रिसाव होने व गैस से कई लोगों के बेहोश होने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने देखा कि कबाड़ के गोदाम में एक गैस सलेण्डर से विषैली गैस अमोनिया का रिसाव हो रहा था जिससे आस-पास के कई लोगों की आँखों में जलन तथा सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी और लोगों को विषैली गैस रिसाव से दम घुटकर मौत होने की संभावना भी बन चुकी थी।
विषैली गैस सिलेंडर को आरक्षी चालक नरेश जोशी द्वारा आपने अदम्य शाहस एवं वीरता का परिचय देते हुये अपनी जान की परवाह न करते हुये स्वयं सिलेण्डर को टुक-टुक (ई-रिक्शा) में रखकर उसका संचालन कर घनी आबादी एवं गलियों से दूर ले जाया गया तथा मेन रोड से प्रश्नगत् सिलेण्डर को वाहन के माध्यम से दूर ले जाया गया।
नरेश जोशी ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुये जहरीली गैस सिलेंडर को हटाकर अपनी जान की परवाह किये बिना 25 लोगों की जान बचाई।*

More Stories
सहारनपुर क़ी क़ुतुबशेर पुलिस ने बाइक चोरी क़ी घटना का किया खुलासा, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से चोरी क़ी मोटर साईकिल हुई बरामद.!
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!