लोक सभा चुनाव नजदीक आते ही अफसरों के तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है। तबादले की सूची में आईएएस अधिकारी हरिश्चंद्र कांडपाल से उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधमसिंह नगर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को हटाते हुए निदेशक सेवायोजन हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि रवनीत चीमा को अब अपर सचिव श्रम और कृषि से हटाकर अपर सचिव पशुपालन और मत्स्य की जिम्मेदारी दी गई है। ल विशाल मिश्रा को मुख्य विकास अधिकारी उधमसिंह नगर से हटाते हुए मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल के लिए भेजा गया है। उनकी जगह मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल की जिम्मेदारी देख रहे आईएएस अधिकारी मनीष कुमार को मुख्य विकास अधिकारी उधमसिंह नगर की जिम्मेदारी मिली है।

इन पीसीएस अफसरों के हुए ट्रांसफर
शासन ने 12 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किये हैं। पीसीएस मोहन सिंह बर्निया को सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से हटाकर अब अपर आयुक्त आबकारी दिया गया है। जय भारत सिंह को संयुक्त मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी मिली है। पंकज कुमार उपाध्याय को कुमाऊं मंडल विकास निगम में महाप्रबंधक बनाया गया है। युक्त मिश्रा को उपसचिव उत्तराखंड सूचना आयोग जिम्मेदारी मिली है। कौस्तुभ मिश्र को सचिव जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर, अबज्ज प्रसाद वाजपेयी को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, रिचा सिंह को अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी, कुसुम चौहान को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार, तुषार सैनी डिप्टी कलेक्टर नैनीताल, कुमकुम जोशी डिप्टी कलेक्टर देहरादून, चंद्रशेखर को डिप्टी कलेक्टर चमोली, भगत सिंह फोनिया को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग बनाया गया।

More Stories
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, सफाई के बाद 40 टन कूड़ा उठाया गया,डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा,दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक निरंतर चलेगा स्वच्छता अभियान, वैज्ञानिक तरीके से होगा जैव अपघटनीय एवं गैर-जैव अपघटनीय कूड़े का निस्तारण.!
सहारनपुर क़ी क़ुतुबशेर पुलिस ने बाइक चोरी क़ी घटना का किया खुलासा, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से चोरी क़ी मोटर साईकिल हुई बरामद.!
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,