August 24, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार के बाहदराबाद का उस्मान चलने फिरने मे है लाचार, लेकिन नामाकुल फिर भी कर रहा था अवैध नशे का कारोबार, बाहदराबाद पुलिस ने लाखो रुपयों की चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल.!

 

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार-2026” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक दिव्यांग तस्कर को अवैध गांजे के साथ हिरासत में लिया गया।

 

दिनांक 30.06.2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नहर पटरी रोड पर पुराने पावर हाउस से आगे पुलिया के पास एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 किलो 488 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही संदिग्ध को हिरासत में लेकर गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को कब्जे में ले लिया।

 

इस संबंध में कोतवाली बहादराबाद पर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*नाम पता आरोपित*

उस्मान पुत्र नूर अहमद निवासी- ग्राम लादपुर कला, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार

 

*बरामदगी*

1. 01 किलो 488 ग्राम अवैध गांजा

2. ⁠स्कूटी संख्या UK08BC-4248

 

*पुलिस टीम*

1. उ0नि0 विकास रावत, प्रभारी चौकी कस्बा बहादराबाद

2. ⁠कानि. नितुल यादव

3. ⁠कानि. अवनेश राणा

You may have missed

Share