
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण में थाना मुनि की रेती पुलिस, सीआईयू एवं एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 30 जून 2026 की रात्रि में जानकी सेतु पार्किंग के पास सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 980 ग्राम अवैध चरस तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP-11DC-1317 बरामद की गई।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे उक्त चरस भटवाड़ी (जनपद उत्तरकाशी) से लेकर आए थे। पूछताछ के दौरान कई अन्य ड्रग्स पैडलरों एवं तस्करी नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट भी प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
बरामदगी के आधार पर थाना मुनि की रेती में मु0अ0सं0 74/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अनिल पाल पुत्र राजेश कुमार, निवासी मकान संख्या 258, मोहल्ला हाफिज दोस्त, शिव मंदिर घंटोंवाली मोहल्ला, थाना भवन, जनपद शामली (उ.प्र.), उम्र 26 वर्ष।
2. रजत कुमार पुत्र राकेश कुमार सैनी, निवासी उपरोक्त, उम्र 26 वर्ष।
बरामदगी
980 ग्राम अवैध चरस
मोटरसाइकिल संख्या UP-11DC-1317
संयुक्त पुलिस टीम
थाना मुनि की रेती
उपनिरीक्षक अरविंद रतूड़ी, चौकी प्रभारी जानकी पुल
कांस्टेबल 98 सिविल पुलिस सिंह राज
कांस्टेबल 195 सिविल पुलिस कुलबीर
सीआईयू एवं एएनटीएफ
निरीक्षक धर्मेंद्र रौतेला, प्रभारी एएनटीएफ मय टीम
उपनिरीक्षक ओमकांत भूषण, प्रभारी सीआईयू मय टीम
*एसएसपी श्वेता चौबे का स्पष्ट संदेश:नशे का कारोबार करने वालों के लिए जनपद टिहरी में कोई जगह नहीं। ड्रग्स माफिया के विरुद्ध अभियान लगातार और पहले से अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा*

More Stories
लावारिस शव की शिनाख्त के दौरान पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी, निकली गैर इरादतन हत्या, 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, सत्यापन अभियान के दौरान संदिग्धों को लाया गया थाने
मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग, प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : मुख्यमंत्री