
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2026’’ के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/हेरोइन/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026 के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।
आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी द्वारा युवाओं की नशे मे जहर घोलने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु टास्क दिये गये है, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ हेतु टीम का गठन किया गया।
उक्त क्रम में दिनांक- 11.08.2026 को पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति जुनैद पुत्र रियासत निवासी खड़ंजा कुतुबपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार को 20.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथछ पकडने में कामयाबी हासिल की।
आरोपित के विरुद्ध कोतवाली रूडकी पर NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*आरोपित का विवरण*
जुनैद पुत्र रियासत निवासी खड़ंजा कुतुबपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार।
*विवरण बरामदगी*
20.40 ग्राम अवैध स्मैक
एक स्कूटी बरामद
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 पुष्पेंद्र सिंह
2- हेड कांस्टेबल रजत
3- कांस्टेबल अनिल शर्मा

More Stories
अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में
विकासनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान, 200 से अधिक किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक