August 13, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !

 

सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA), देहरादून की बैठक आयुक्त, गढ़वाल मण्डल एवं अध्यक्ष, सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की अध्यक्षता में आई.आर.डी.टी. ऑडिटोरियम, रिंग रोड, सर्वे चौक, देहरादून में सम्पन्न हुई। बैठक में प्राधिकरण के अध्यक्ष आनंद स्वरूप आयुक्त गढ़वाल द्वारा अध्यक्षता की गई एवं सदस्य विशाल वर्मा , एवं सदस्य शैलेश तिवारी अप आयुक्त , आरटीए सचिव संदीप सैनी के अतिरिक्त विशेष आमंत्रित सदस्य एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी एवं आयुक्त आलोक पांडे , आरटीओ प्रवर्तन अनिता चमोला , देहरादून संभाग के समस्त एआरटीओ प्रशासन एवं प्रवर्तन व विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं आमंत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से कुल 53 विभिन्न विषयों पर क्रमवार विचार-विमर्श किया गया। बैठक में परिवहन व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, प्रशासनिक एवं जनहित के अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए तथा सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य बिंदु :

 

१: समस्त प्रकार के वाहनों पर परमिट शर्तों को अधिरोपित किया गया , बैठक के निर्णय जारी होने उपरांत एक माह बाद से लागू होंगे

 

२: स्कूल बसों के लिए निर्णय : मुख्य बिंदु

सभी स्कूल परिवहन वाहनों में जीपीएस और सीसीटीवी लगाना अनिवार्य किया गया है , स्कूल के नाम पंजीकृत एवं स्कूल वैन आदि

प्रत्येक वर्ष सभी स्कूल गाड़ियों का इलेक्ट्रिकल ऑडिट करवाएंगे ऑथराइज्ड शोरूम से और गाड़ी में रखेंगे

 

प्रत्येक वर्ष सभी स्कूल गाड़ियों के ड्राइवर , कंडक्टर हेल्थ चेक अप कराएंगे और बस में संरक्षित रखेंगे

 

३: ई टिकटिंग मशीन का फेज वाइज परीक्षण किया जाएगा , प्रथम चरण में बड़ी स्टेज कैरिज बसों में परीक्षण किया जाए जैसे टीजीएमओ, विश्वनाथ सेवा , यातायात सेवा , सिटी बसें

छह माह बाद ई टिकटिंग मशीन अनिवार्य किए जाएंगे

 

४: ई रिक्शा / ई ऑटो के संबंध में एक जॉइंट सर्वे किया जाए और देहरादून / ऋषिकेश / हरिद्वार / रुड़की के शहर / ज़िले के कौन से स्थानों पर ज़्यादा कंजेस्शन है , ज्ञात करने उपरांत सुझाव आरटीए के माध्यम से sta को भेजे जाये

इसके साथ ही आरटीए अध्यक्ष महोदय द्वारा ई रिक्शा और ई ऑटो में ओवरलोडिंग , नाबालिग द्वारा चलाना , नशा सेवन कर चलाने के संबंध में आरटीओ प्रवर्तन को निर्देश दिए गए कि कार्यवाही करके अवगत कराएंगे

 

५: देहरादून केंद्र के ऑटो परमिटों के आवेदन जिसमे 40 km करने का आवेदन कियावगायवथा जिससे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट एवं जॉलीग्रांट हॉस्पिटल तक जा सकें

इसमें आरटीए द्वारा विचार किया गया की ऑटो ko ट्रैफिक समस्या ना उत्पन्न हो , को 40 km की जगह : जॉलीग्रांट एयरपोर्ट एवं जॉलीग्रांट हॉस्पिटल तक परमिशन दे दी जाए

 

६: हरिद्वार एवं रुड़की के ऑटो / विक्रम परमिट पर विचार के पश्चात निर्णय लिया गया कि आवेदन मिलने पर परमिट दे दिए जाएँ

 

लेकिन ऋषिकेश के ऑटो परमिट के लिए जॉइंट सर्वे करवाने उपरांत अगली बैठक में निर्णय लिया जाएगा

 

७: ओमनी बस ( टाटा मैजिक ) के रूट विस्तार के संबंध में पुलिस के साथ आख्या प्रेषित करने को निर्देशित किया गया

 

टाटा मैजिक के अन्य प्रकरणों में हाईकोर्ट के निर्णय उपरांत डिसिशन लिया जाएगा

 

८: sta द्वारा उपांतरित हुए मार्गों पर काउंटर सिग्नेचर एवं अन्य बसों यूनियन को सर्विस देने के प्रकरण पर – कोर्ट में विचाराधीन होने कारणवश लीगल ओपिनियन लेने हेतु निर्देशित किया जिसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा

 

बैठक में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को समयानुकूल, सुरक्षित एवं अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न नीतिगत विषयों पर भी विचार किया गया। साथ ही परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, यात्रियों की सुरक्षा, सड़क सुरक्षा मानकों के अनुपालन, दिव्यांगजनों की सुविधा, तकनीकी सुधारों तथा परिवहन सेवाओं के बेहतर संचालन से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

 

इसके अतिरिक्त विभिन्न व्यक्तियों एवं संस्थाओं से प्राप्त परमिट संबंधी प्रकरणों, मार्ग परिवर्तन, मार्ग विस्तार, समय-विस्तार, उत्तराधिकार, प्रतिस्थापन, स्थानांतरण एवं अन्य वैधानिक प्रकरणों पर भी नियमानुसार विचार-विमर्श किया गया।

 

बैठक के दौरान अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने हेतु विभागीय कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। साथ ही सड़क सुरक्षा, यात्री सुविधा तथा परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में लिए गए निर्णयों एवं अनुमोदित प्रस्तावों के संबंध में विस्तृत आदेश पृथक रूप से जारी किए जाएंगे।

 

You may have missed

Share