
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में आज कोटद्वार यातायात पुलिस टीम द्वारा महर्षि विद्या मन्दिर कोटद्वार में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, यातायात के नियमों, संकेतों व यातायात चिन्हों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं के बालिग होने तक वाहन न चलाने एवं मोटर वाहन अधिनियम में नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर होने वाली चालानी व दण्डात्मक कार्यवाई के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया। छात्र-छात्राओं को अपने परिजनों व दोस्तों को यातायात नियमों की जानकारी साझा करने के लिए प्रेरित करते हुये सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद कर उसकी जान बचाते हुए एक “अच्छे मानव” की भूमिका निभाने के लिये भी प्रेरित किया गया।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा