रहीमन पानी राखीये बिन पानी सब सून लेकिन अगर यही पानी शुद्ध ना मिले तो आदमी डाक्टरो के चक्कर काटने को मज़बूर हो जाते है इसी लिए कहा जाता है कि जल ही जीवन है ये सिर्फ चन्द शब्द नहीं बल्कि हमारे जीवन की आधारशिला है। कोई भी जीव भोजन के बिना कुछ समय तक जीवन यापन कर सकता है लेकिन जल के बिना चन्द लम्हें भी मुमकिन नहीं, और न ही जीवनरूपी रचना अस्तित्व में आ सकती है। पानी के महत्व को तो हर इंसान बखूबी समझता है लेकिन यह जागरूकता भी आवश्यक है कि आप जो पानी पी रहे हैं वो स्वच्छ हो। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अन्तर्गत देहरादून शहर के 24 स्थानों पर स्वच्छ एवं शीतल पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न स्थानों पर वाटर ए0टी0एम0 स्थापित किये गये हैं। जिसमें न्यूनदरों पर शुद्व पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है।
*इन वाटर ए0टी0एम0 के माध्यम से वर्तमान समय तक लगभग 11 लाख लीटर स्वच्छ एवं शीतल पेयजल दूनवासियों को मुहैया करा जा चुका है।* ऑटो मोड में होने से शहरवासी अपनी सुविधानुसार इनसे न्यूनदरों पर पानी प्राप्त कर सकते हैं। इन वाटर ए0टी0एम0 में किसी भी तरह की असुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑपरेटर की नियुक्ति भी की गई है।
पेयजल की निर्धारित दरें-
1रू0 में 300 मि0लि0
2रू0 में 300 मि0लि0 पानी कप के साथ
3रू0 में 1 लीटर पानी बिना पात्र के
14 रू0 में 5 लीटर पानी बिना पात्र के

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!