राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय समाचार )कोटद्वार
पौड़ी पुलिस ने बंद घरों का ताला तोड़ने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है पकड़ा गया आरोपी बंद घरों में लगे तालों को चुटकियों में ही चटका कर चोरी की घटना को अंजाम देता था प्राप्त सूचना के अनुसार
दिनांक 15.02.2025 को मगन सिंह, निवासी-कुनैथ ने थाना थलीसैंण पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर मेरी पत्नी के सोने के गहने (एक गुलबंद, एक बुलाक) कुछ पैसें, जरूरी कागजात आदि सामान चोरी कर दिया है। इस सूचना के आधार पर थाना थलीसैंण पर मु0अ0सं0- 08/25, धारा- 305/331(3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण कर अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण व प्रभारी उपनिरीक्षक थलीसैंण सुनील पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण व आसपास लोगों से की गयी पूछताछ से जुटायी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर, सीसीटीवी कैमरों को चैक कर तकनीकी सहायता व कुशल पतारसी सुरागरसी करते हुए उपरोक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर मंगल सिंह को शत प्रतिशत माल के साथ दिनांक 21.02.2025 को जसपुर तिराह, थलीसैंण से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0- 08/25, धारा- 305/331(3)/317(2) BNS ।
*नाम पता अभियुक्त*
मंगल सिंह (उम्र 27 वर्ष) पुत्र विक्रम सिंह, निवासी- कुनैथ थलीसैंण,पौड़ी गढ़वाल।
*बरामद माल का विवरण*
1.सोने की बुलाक
2. सोने का गुलबंद
3.एक आधार कार्ड (सैना देवी)
4.एक हेल्थ कार्ड (सैना देवी)
5. 210 रू0 नगदी
*पुलिस टीम*
1. अपर उपनिरीक्षक तनवीर अहमद
2. आरक्षी श्री विनोद नेगी
3. आरक्षी श्री हरीश CIU कोटद्वार
3. आरक्षी श्री गौरव

More Stories
*उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा,. राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा स्व-गणना कर इस अभियान का किया विधिवत शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने EEPC India के 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में किया प्रतिभाग