इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य मतदाताओं को उनके स्वास्थ्य एवं मताधिकारों के प्रति जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से हर माह थीमवार गतिविधियों का कैलेंडर भी तैयार किया गया है।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अब वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने हेतु साल भर में 4 अर्हता तिथियां नियत की गई हैं, जिसमें 1 जनवरी,1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर की तिथियों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाता फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
इस अवसर पर रैली में प्रतिभाग करने वाले महिला एवं पुरुषों में सबसे अधिक आयुवर्ग्र, सबसे कम आयुवर्ग के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। रैली में एसपी ट्रैफिक मुकेश ठाकुर, एडीएम जयभारत सिंह,उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी,मुक्ता मिश्र सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास, पहाड़ी पैडलर से गजेंद्र रमोला,समीर नरुला सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।

More Stories
जनपद में मानसून को लेकर अलर्ट, डीएम ने आपदा कंट्रोलरूम का किया निरीक्षण; सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश; नदी नालो के पास सीसीटीवी कैमरे और वार्निंग सायरन लगाने के दिये निर्देश,
एसएसपी देहरादून ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत,उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ इसी प्रकार मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने को किया प्रेरित.!
एस एसआई को 50 हज़ार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार,मुक़दमे की जाँच मे से नाम बाहर करने के नाम पर रिश्वत की कि थी मांग, सुचना मिलते ही एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की ली जानकारी.!