September 28, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी सब्ज़ी बेचने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक का कारोबार.!

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने एक शातिर अवैध स्मैक के तस्कर को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है पकड़ा गया आरोपी मंडी के पास सब्ज़ी बेचने की ठेली की आड़ मे अवैध स्मैक का कारोबार कर रहा था पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्ज़े से 04 लाख ₹ अनुमानित मूल्य की 13.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है पकड़ा गया आरोपी जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त हो गया था और नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को स्मैक बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था आपको बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली पटेल नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक – 28/09/2026 को चेकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर सूरज को 13.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गया था तथा उक्त स्मैक को वह थोड़ी थोड़ी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने के फिराक में था।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

मुकेश कुमार पुत्र प्रीतम कुमार निवासी ब्रह्मपुरी, थाना पटेल नगर, उम्र- 29 वर्ष

*बरामदगी:-*

13.33 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित कीमत 04 लाख रु० )*

*पुलिस टीम:-*

1- उ०नि० आशीष कुमार, चौकी प्रभारी बाजार
2- कां० अनिल सालार
3- कां० अनिल भंडारी

You may have missed

Share