May 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त देवभूमि” के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस, एसएसपी अजय गणपति के कुशल नेतृत्व में पिछले 03 माह में दर्ज की ऐतिहासिक उपलब्धियां” !

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा पिछले 03 माह के दौरान जनपद में अपराध एवं अपराधियों, अवैध नशा, अवैध शस्त्र, गैंगस्टर, संदिग्ध व्यक्तियों, कच्ची शराब, ओवरलोडिंग, अतिक्रमण, संगठित अपराध, धर्मांतरण एवं समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध लगातार व्यापक, सघन एवं प्रभावी अभियान चलाए गए, जिनमें ऊधमसिंहनगर पुलिस को ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त देवभूमि” के विजन को धरातल पर उतारते हुए एसएसपी अजय गणपति द्वारा अपराधियों एवं समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई गई। लगातार हो रही सख्त कार्रवाई से अपराधियों में पुलिस का खौफ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जबकि आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत हुई है।

 

एसएसपी अजय गणपति द्वारा जनपद पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी एवं संवेदनशील बनाया गया है। पुलिसिंग में अनुशासन, फिटनेस, त्वरित कार्रवाई एवं जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई, जिसके सकारात्मक परिणाम अब जनपदभर में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

 

*जनसुनवाई और त्वरित न्याय बना प्राथमिकता*

➡️ एसएसपी अजय गणपति स्वयं फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं। महिलाओं, बुजुर्गों, गरीब एवं पीड़ित वर्ग की शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। थाना स्तर पर लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा कर पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की व्यवस्था बनाई गई है।

 

*पिछले 03 माह में चलाए गए 05 बड़े विशेष अभियान — ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल*

 

➡️ एसएसपी अजय गणपति के कुशल नेतृत्व में जनपदभर में 05 बड़े विशेष अभियान चलाए गए, जिनमें ऊधमसिंहनगर पुलिस को ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई। इन अभियानों के माध्यम से अपराधियों, नशा तस्करों, अवैध शस्त्र कारोबारियों, कच्ची शराब माफियाओं, ओवरलोडिंग माफियाओं एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार बड़ी कार्रवाई की गई।

 

*अवैध शस्त्रों के विरुद्ध 01 माह का विशेष अभियान*

➡️ जनपदभर में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 96 अभियोग पंजीकृत किए गए तथा 103 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 

➡️ पुलिस द्वारा 87 अवैध देशी तमंचे, 03 बंदूकें, 02 पंप एक्शन गन, 03 देशी पिस्टल, 01 फैक्ट्री मेड रिवॉल्वर एवं 19 रामपुरी चाकू/तलवार बरामद की गईं। साथ ही 159 कारतूस एवं 02 मैगजीन बरामद कर संभावित गंभीर वारदातों को रोका गया।

 

 

 

*अवैध नशे के विरुद्ध 01 माह का ऐतिहासिक अभियान*

➡️ एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जनपदभर में अवैध नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 55 अभियोग पंजीकृत कर 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस द्वारा रिकॉर्ड स्तर पर 581.4 किलोग्राम गांजा, 1.058 किलोग्राम चरस, 714.96 ग्राम स्मैक, 56 नशीले इंजेक्शन एवं 227 नशीली गोलियां बरामद की गईं। जनपद में अब तक की सबसे बड़ी गांजा बरामदगी से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

*नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर सबसे बड़ा प्रहार*

➡️ अपराध एवं नशे से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कुर्कीकरण की कार्यवाही प्रारंभ की गई। कुख्यात स्मैक तस्कर रिफाकत की लगभग ₹3.70 करोड़ तथा गांजा तस्कर संजय गुप्ता की लगभग ₹3 करोड़ मूल्य की संपत्तियों पर कार्रवाई की गई। अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने हेतु लगातार वित्तीय जांच भी की जा रही है।

 

*गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों पर बड़ा प्रहार*

➡️ हत्या, अवैध नशा तस्करी, अवैध शस्त्र कारोबार, भूमि कब्जा एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई की गई। अपराधियों की चल एवं अचल संपत्तियों को चिन्हित कर जब्तीकरण एवं कुर्कीकरण की प्रक्रिया जारी है।

*अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध 01 सप्ताह का विशेष अभियान*

➡️ जनपदभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 133 अभियोग पंजीकृत किए गए तथा 127 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। 3156 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। शराब तस्करी में प्रयुक्त 10 वाहनों को जब्त किया गया। 63 अवैध भट्टियां नष्ट की गईं तथा 1,52,100 लीटर लहन मौके पर नष्ट किया गया।

*ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग के विरुद्ध 07 दिवस का विशेष अभियान*

➡️ सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 197 ओवरलोडिंग चालान किए गए तथा 142 वाहन सीज किए गए। 57 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। 53 ओवरस्पीडिंग चालान किए गए तथा 05 वाहन सीज किए गए। साथ ही 02 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए।

*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर बड़ा शिकंजा*

➡️ पूरे जनपद में 1337 अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई तथा 737 वांछित, फरार एवं पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

 

8687 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। 1502 पुलिस एक्ट चालान एवं 2696 यातायात चालान किए गए। 376 वाहन सीज किए गए तथा 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

 

3976 बार, पब, क्लब, होटल एवं ढाबों की चेकिंग की गई। अभियान के दौरान 28 अवैध शस्त्र भी बरामद किए गए।

 

*अतिक्रमण एवं अवैध कब्जों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई*

➡️ सार्वजनिक स्थलों एवं सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया गया। पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया गया। बाजार क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों पर विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए गए।

*धर्मांतरण मामलों पर सबसे तेज कार्रवाई — एसआईटी गठित*

➡️ धर्मांतरण से जुड़े मामलों में तत्काल मुकदमे दर्ज कर गंभीर जांच प्रारंभ की गई। झूठे प्रलोभन एवं लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई। सभी मामलों की निष्पक्ष जांच हेतु एसआईटी गठित की गई।

*राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई*

➡️ सितारगंज पुलिस एवं SOG टीम द्वारा की गई कार्रवाई में प्रतिबंधित आतंकी संगठन “अल बदर” से जुड़े तार सामने आए। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल एवं जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त जांच जारी है।

राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।

 

*पुलिस फिटनेस, अनुशासन और कार्यप्रणाली में बड़ा सुधार*

➡️ एसएसपी अजय गणपति द्वारा पुलिस बल की फिटनेस एवं अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। नियमित परेड, फिजिकल एक्टिविटी, “नो व्हीकल डे” एवं अनुशासनात्मक व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से लागू किया गया।

 

पुलिस कर्मियों की फिटनेस, अनुशासन एवं जनता के प्रति व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। फिट एवं अनुशासित पुलिस बल तैयार कर बेहतर पुलिसिंग की दिशा में लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।

 

*एसएसपी अजय गणपति की अपील*

➡️ जनपद में अपराधियों, नशा तस्करों, अवैध शस्त्र कारोबारियों, कच्ची शराब माफियाओं, ओवरलोडिंग माफियाओं एवं समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

यदि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द एवं आमजन की सुरक्षा बनाए रखना जनपद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

You may have missed

Share