May 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

रुद्रप्रयाग की सोनप्रयाग पुलिस ने लाखो रुपयों की अवैध चरस के साथ नेपाली को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी केदारनाथ के रास्ते मे कर रहा था अवैध चरस बेचने का धंधा !

 

मा. मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाए जाने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने प्रचलित चारधाम यात्रा के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी और अपराध की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्गत निर्देशों पर रुद्रप्रयाग पुलिस टीम ने गौरीकुण्ड क्षेत्र से एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.080 किलोग्राम चरस बरामद की है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹2.16 लाख रुपये (दो लाख सोलह हजार रुपये) है।

*​घटना का विवरण -* गत दिवस ​दिनांक 21 मई, 2026 को चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम गौरीकुण्ड क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक नेपाली मूल के व्यक्ति के कब्जे से चरस ​01 अदद मोबाइल फोन (Infinix कंपनी, जिसमें भारतीय व नेपाली सिम कार्ड सक्रिय थे) व ₹ 6,070 भारतीय रुपये तथा 450 नेपाली रुपये बरामद हुए। प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह यह चरस नेपाल से लेकर आया था और यहां यात्रा मार्ग पर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था।

​अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर मु.अ.सं. 19/2027 धारा 8/20 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्त को मा. न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया

 

*अभियुक्त का विवरण-*

हस्त बहादुर शाही (उम्र 37 वर्ष), पुत्र लोक बहादुर शाही, निवासी: गांव पालिका रास्कोट (वार्ड नं. 5), जिला कालीकोट, कर्णाली प्रदेश, नेपाल हाल गौरीकुण्ड।

*​पुलिस टीम का विवरण -*

 

1- ​चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह रावत

2- ​आरक्षी 131 ना.पु. विनोद सिंह, चौकी गौरीकुण्ड

3- ​आरक्षी 57 ना.पु. अर्जुन सिंह चौकी गौरीकुण्ड

 

You may have missed

Share