
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशों के क्रम में धार्मिक/ पर्यटक स्थलों पर मर्यादा तोडने वालों पर लगातार कड़ी कार्यवाही हो रही है आपको बता दे कि वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के दृष्टिगत व पर्यटकों के अधिक आगमन होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के तीर्थस्थलों पर मर्यादा तथा पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनाये रखने हेतु “ऑपरेशन मर्यादा” अभियान के अंतर्गत तीर्थस्थलों एवं गंगा किनारे मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग, अमर्यादित आचरण करने वालों व नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है|जिसके क्रम में थाना कोटद्वार के चौकी कलालघाटी पुलिस टीम द्वारा कलालघाटी क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक/पर्यटक स्थलों पर नशे का सेवन कर हुड़दंग करने वाले 20 व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए सभी को मर्यादा में रहने की हिदायत दी गयी जनपद में “ऑपरेशन मर्यादा” अभियान के तहत कार्यवाही लगातार जारी है।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा