उत्तराखंड राज्य में मौसम विभाग के अनुसार 13 जून तक ऐसा रहेगा मौसम…….
देहरादून: उत्तराखंड में 11 से 13 जून तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सर्तकता बरतने की अपील की है। संबंधित जिलों के प्रशासन को भी सतर्क किया गया है। देहरादून में रविवार को भी गर्मी ने बेहाल किया।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि रुड़की और देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्रीसेल्सियस से ज्यादा रहा है। अगले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है।
मैदानी इलाकों में अगले चार से पांच दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रह सकता है। लोगों से अपील की गई है कि ऐसे गर्म मौसम में दोपहर एक से चार बजे तक घरों से निकलने से परहेज करें, यदि निकलना जरूरी हो तो एहतियात के साथ निकलें और खूब पानी पीते रहें।


More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा