
सुरेंद्र चौहान (राष्ट्रीय दिया समाचार ) जसपुर
एसएसपी उधमसिंह नगर अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख लगातार जारी है आज कोतवाली आईटीआई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपीयो को गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकडे गये अभियुक्तों के कब्जे से तमंचा और जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर पहले भी फायरिंग कर चुके थे और आज *पुनः घटना को अंजाम देने की फिराक में आरोपी आये थे प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24.03.2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना आईटीआई क्षेत्र में शानू पुत्र नामे अली निवासी बरखेड़ा पाण्डेय (उम्र लगभग 21 वर्ष) पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फायरिंग कर उसे घायल कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घटना कारित करना प्रकाश में आया। उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मु0अ0सं0 85/2026 धारा 109 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश प्रारंभ की गई। दौराने सुरागरसी/पतारसी दिनांक 29.03.2026 को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि घटना में शामिल अभियुक्त बांसखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त बिलाल पुत्र शाकिर अली निवासी पोपरी कॉलोनी बरहैनी थाना बाजपुर (उम्र 19 वर्ष) व मौ0 रफी उर्फ गुड्डू पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ-*
➡️ पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि आपसी प्रेम प्रसंग के चलते दिनांक 24.03.2026 को शानू उपरोक्त पर फायरिंग की गई थी। घटना में शानू के बच जाने पर पुनः उसे जान से मारने की नीयत से आए थे, किन्तु पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
*अन्य कार्यवाही-*
➡️ घटना में प्रकाश में आए 02 विधि विवादित किशोरों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*बरामदगी-*
➡️ एक तमंचा 315 बोर
➡️ 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
➡️ मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- बिलाल पुत्र शाकिर अली निवासी पोपरी कॉलोनी बरहैनी थाना बाजपुर उम्र 19 वर्ष
2- मौ0 रफी उर्फ गुड्डू पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी उपरोक्त
*पुलिस टीम-*
➡️ प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार,( कोतवाली आईटीआई)
उ0नि0 जसविन्दर सिंह,
उ0नि0 सुनील सुतेड़ी (SOG), व0उ0नि0 अरविन्द बहुगुणा, उ0नि0 पुष्कर भट्ट, हे0का0 दीपक, हे0का0 विनय, का0 हरीश, का0 सुरेन्द्र काम्बोज, का0 धर्मेन्द्र भारती, का0 अशोक कालाकोटी

More Stories
चारधाम यात्रा–2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन हेतु परिवहन विभाग उत्तराखंड द्वारा व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली का हुआ शुभारंभ !
नाबालिगो की सुरक्षा के प्रति सजग पौड़ी पुलिस—गुमशुदा बालिका को ढूंढकर दिलाया सुरक्षित आश्रय, हरियाणा से उत्तर प्रदेश तक चली तलाश— नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर पुनर्वास केंद्र में कराया दाखिल ।
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस का सट्टेबाजों पर दोहरा वार,कालाढूंगी क्षेत्र में IPL मैच पर सट्टा लगाते एक गिरफ्तार, हल्द्वानी में भी सट्टेबाज दबोचा !