
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून के थाना राजपुर छेत्र मे वाहन को पास न देने को लेकर हुए दो कार सवारो के बीच बहस और विवाद में कार सवार व्यक्ति द्वारा अगली कार को रोकने के लिए टायर का निशाना लेकर अंधा धुंध की गई फायरिंग से छेत्र मे सनसनी फ़ैल गई कार सवार लोगो द्वारा की गई फायरिंग मे मॉर्निंग वॉक कर रहे सेना से रिटायर ब्रिगेडिअर मुकेश जोशी मौत हो गई एस पी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया की आज करीब 6.50 बजे कंट्रोल रूम को जोहड़ी, गांव मे फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई। घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी व अन्य अधिकारी एवं राजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार व एक स्कॉर्पियो N कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें स्कॉर्पियो N में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरो पर फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना में दुर्घटनावश सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया।उक्त घटना में फॉर्च्यूनर वाहन राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार 02 व्यक्तियों को चोटें आई है, जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार की अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

एसएसपी देहरादून व अन्य अधिकारियो द्वारा अस्पताल जाकर घटना से संबंधित व्यक्तियों से जानकारी ली गई, घटना में शामिल अभियुक्तो की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा घटनास्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी कार सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी की जा रही है।लेकिन बड़ा सवाल यह खड़ा होता है की मालसी से लेकर जाखन तक चली गोलियों की आवाज को पुलिस ने नज़र अंदाज़ कर दिया जिसके चलते सेना से रिटायर ब्रिगेडईयर की मौत हो गई !

More Stories
राजस्थान मे तपती गर्मी और लू के थपेड़ो के बीच अच्छी आई खबर, प्रदेश के कई शहरो मे आज हो सकती है सुकून भारी बारिश !
चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित