
एसएसपी उधमसिंह नगर अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए करीब 5 लाख रुपये से अधिक की स्मैक बरामद करते हुए 3 शातिर नशा तस्करो को गिरफ्तार किया है ऊधमसिंहनगर पुलिस ने अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध जनपद में चलाए जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के तहत दो अलग अलग कार्यवाहियों में कोतवाली कुंडा पुलिस ने 08.09 ग्राम स्मैक के साथ 02 शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया, तथा कोतवाली बाजपुर पुलिस ने 19.62 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली कुंडा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए चेकिंग के दौरान ठाकुरद्वारा बॉर्डर पर पुलिस टीम ने दो शातिर नशा तस्करों को हिरासत मे लिया पुलिस ने आरोपी समीर खान पुत्र कदीर खान निवासी फतेहउल्लागंज, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद (उ0प्र0), उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 4.09 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। वहीं अभियुक्त अजीम पुत्र नफीस अहमद निवासी फतेहउल्लागंज, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद (उ0प्र0), उम्र 26 वर्ष के कब्जे से 4.00 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। दोनों अभियुक्त बिना नम्बर प्लेट मोटरसाइकिल से स्मैक का परिवहन कर रहे थे।
*बरामदगी का विवरण:*
➡️ इस कार्यवाही में कुल 8.09 ग्राम अवैध स्मैक तथा एक बिना नम्बर प्लेट मोटरसाइकिल बरामद की गई।
*कानूनी कार्यवाही:*
➡️ अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना कुंडा में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*पुलिस टीम:*
➡️ प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर के नेतृत्व में उप निरीक्षक गणेश दत्त भट्ट (चौकी प्रभारी सूर्या), अपर उप निरीक्षक रवीश राम, कांस्टेबल राजेश भट्ट एवं कांस्टेबल राजीव कुमार की टीम द्वारा उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
*कार्यवाही द्वितीय*—
*कोतवाली बाजपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 01 तस्कर गिरफ्तार*
वहीं दूसरी और बन्नाखेड़ा-बरहेनी रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त बाबी सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी बन्नाखेड़ा, कोतवाली बाजपुर, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 21 वर्ष के कब्जे से 19.62 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। अभियुक्त उक्त स्मैक को मोटरसाइकिल (अपाचे RR 310) से परिवहन कर रहा था।
*बरामदगी का विवरण:*
➡️ इस कार्यवाही में 19.62 ग्राम अवैध स्मैक , एक मोटरसाइकिल (अपाचे RR 310) तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
*कानूनी कार्यवाही:*
➡️ अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बाजपुर में FIR संख्या 139/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*पुलिस टीम:*
व0उ0नि0 विक्रम सिंह धामी के नेतृत्व में उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह परिहार, जगदीश कोठियाल, कांस्टेबल मौ0 इरफान एवं कांस्टेबल कैलाश पाण्डे द्वारा उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
*एसएसपी का संदेश*
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा किसी भी स्थिति में नशे के अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन, विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता-मुख्यमंत्री
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी, जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति