
दिनांक 12/04/23 की रात्रि थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र अंतर्गत छात्रों के बीच हुई मारपीट की घटना में पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त करते हुए उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें घटना में संलिप्त कुछ संदिग्ध युवकों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही मारपीट की घटना से संबंधित वीडियो का गहनता से अवलोकन करते हुए घटना में संलिप्त अन्य अराजक तत्वों को चिन्हित करने की कार्यवाही की जा रही है, पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त दोनों वाहनों को बरामद कर सीज किया गया है। मारपीट की घटना में ग्राफ़िक एरा संस्थान के एक छात्र का नाम मुख्य रूप से प्रकाश में आने पर इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा स्वयं ग्राफ़िक एरा के प्रशासनिक अधिकारियों से उक्त संबंध में वार्ता की गई, जिस पर उक्त छात्र को ग्राफ़िक एरा प्रबंधन द्वारा संस्थान से निलंबित किया गया है।
इसके साथ ही पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट किया है सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार की उक्त घटना कर माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
देहरादून के एक प्रतिष्ठित कॉलेज के मालिक के पुत्र व पत्नी के विरुद्ध जीवित व्यक्ति को मृतक दिखाकर धोखाधड़ी से भूमि अपने नाम पर करने पर मुकदमा दर्ज
भूकम्प के प्रति जनजागरूकता और भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के नियमित परीक्षण के लिए उत्तराखण्ड में नई पहल, हर माह की 9 तारीख को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी में विगत डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे 10-10 हज़ार के 02 ईनामी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों ने बैंक में बंधक संपत्ति का सौदा कर की थी 40 लाख रु० की धोखाधड़ी,अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही दोनों अभियुक्त लगातार चल रहे थे फरार,अभियुक्तो के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन पर 10- 10 हज़ार का ईनाम किया था घोषित.!