
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला हरिद्वार द्वारा सी0सी0आर0 हरिद्वार स्थित सभागार में कुम्भ मेला की सुरक्षा व्यवस्था के परिप्रेक्ष में कुम्भ मेला पुलिस एवं अभिसूचना विभाग द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की समीक्षा की गई। एस0एस0पी0 कुम्भ आयुष अग्रवाल ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया कि कुम्भ मेला क्षेत्र में सत्यापन कार्य संवेदनशील ड्यूटी है, सत्यापन सम्बन्धी कार्य पूर्ण संवेदनशीलता के साथ करना है, सभी अधिकारी/कर्मचारीगण सत्यापन कार्यवाही करते समय निर्धारित सत्यापन फार्म पर सम्बन्धित बाहरी व्यक्ति की फोटो चस्पा करते हुए सत्यापन फार्म के प्रत्येक बिन्दु को ध्यान पूर्वक पूर्ण रुप से भरते हुए प्रतिदिन अधिक से अधिक सत्यापन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर श्री संतोष बगडवाल मण्डलाधिकारी कुम्भ मेला हरिद्वार, श्री संजय सिंह निरीक्षक एस0आई0ओ0 कुम्भ मेला हरिद्वार, श्री विवेक सनवाल निरीक्षक एल0आई0यू0 हरिद्वार, श्री राजेन्द्र रावत, निरीक्षक एल0आई0यू0 हरिद्वार सहित कुम्भ मेला क्षेत्र में सत्यापन हेतु नियुक्त अभिसूचना विभाग एवं कुम्भ मेला में नियुक्त समस्त सत्यापन टीम के सदस्य उपस्थित रहे।


More Stories
अब झोला छाप डॉक्टरों क़ी नहीं होंगी खैर, मुख्य चिकत्सा अधिकारी ने सभी अपंजीकृत क्लिनिको क़ी जाँच के दिये सख्त आदेश, हर बीमार को जानलेवा डॉक्टरों से बचाना हमारा एक मात्र लक्ष्य- डॉक्टर रश्मि पंत.!
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति