
उत्तरकाशी के लम्बगांव-केदारनाथ मोटर मार्ग पर रातलधार के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा। जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। उक्त दुर्घटना रविवार देर रात को हुई। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह तब लगी जब ग्रामीणों ने खाई में गिरे हुए क्षतिग्रस्त ट्रक को देखा। जिन्हने इस घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव खाई से बाहर निकाला अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तरकाशी जिला अस्पताल भेजा गया है। ट्रक कहां से कहां जा रहा था और ट्रक में कितने व्यक्ति सवार थे, इसकी जानकारी ली जा रही है।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा