छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित छात्रा ने मुकदमा दर्ज करवाया है। मामला राजधानी देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के एक नर्सिंग कालेज का है।
पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कालेज में पढ़ाई कर रही है। पिछले एक साल से एक युवक तनवीर अहमद निवासी भगवानपुर, हरिद्वार कालेज आते-जाते समय उसका पीछा करने के साथ छेड़छाड़ करता था। एक दिन तनवीर ने उसे उसका रिश्तेदार बताते हुए फोन किया। उसके बाद वह बार-बार फोन कर उसे परेशान करने लगा। विरोध करने पर तनवीर से उसे रिश्तेदारों में बदनाम करने की धमकी दी। जिससे वह घबरा गई।
मई 2022 में तनवीर ने उसे बात करने के लिए बुलाया। जिसके बाद वह उसे सहारनपुर रोड़ स्थित एक होटल में ले गया। जहां उसने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान तनवीर ने उसकी वीडियो भी बना ली। उसके बाद से तनवीर उसे ब्लैकमेल करके तीन बार दुष्कर्म कर चुका है। पीडित छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो तनवीर ने 27 नवम्बर को उसकी अश्लील वीडियों को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!