उत्तराखंड में बारिश के साथ फिर आएगी आफत ! उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में यह है ताजा अपडेट…..
देहरादून: मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि सभी डीएम को सूचना जारी की गई है। बारिश एवं ओलावृष्टि होने से तापमान में कमी आएगी। वहीं 29 और 30 अप्रैल को यूएसनगर, हरिद्वार, नैनीताल छोड़कर बारिश होगी।
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया है। बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी हुआ है। कई जिलों में बारिश और धूलभरी आधी का भी पूर्वानुमान है।वहीं 29 और 30 अप्रैल को यूएसनगर, हरिद्वार, नैनीताल एवं दून का मैदानी इलाका छोड़कर बारिश हो सकती है। धूलभरी आंधी एवं ओलावृष्टि के भी आसार हैं। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि सभी डीएम को सूचना जारी की गई है। बारिश एवं ओलावृष्टि होने से तापमान में कमी आएगी।कल पिथौरागढ़-बागेश्वर में बारिश की संभावना।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज कुमाऊं में हल्के बादलों के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि कल पिथौरागढ़- बागेश्वर में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में बूंदाबादी के साथ मौसम सामान्य होने के आसार हैं। इसके अलावा 30 अप्रैल को भी पिथौरागढ़-बागेश्वर में हल्की बारिश की संभावना है। यह जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक देहरादून बिक्रम सिंह ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास मिला महिला का, हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक