
आज 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय की स्मृति में विजय दिवस के अवसर पर जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा पुलिस लाइन रुद्रपुर परिसर में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया तथा उनके बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने 1971 के युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति में पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर वीर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। पुलिस बल द्वारा शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित माननीय महापौर, रुद्रपुर तथा एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा 1971 के युद्ध में भाग लेकर देश को विजय दिलाने वाले पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान उनके साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति निष्ठा को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।
*युवाओं में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा*
➡️ विजय दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए निबंध लेखन, चित्रकला एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
मुख्य समारोह में इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे युवाओं में देशप्रेम और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रोत्साहन मिला।

इस अवसर पर एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने कहा कि विजय दिवस हमें भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। यह दिन प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है।पूरा वातावरण देशभक्ति और सम्मान की भावना से ओतप्रोत रहा।

More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,_देवप्रयाग पुलिस ने 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टैक्सी वाहन को भी किया जब्त.!
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ