
देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने शारदा नदी (महाकाली नदी) पर बन रहे शारदा बैराज के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा से शिष्टाचार भेंट की इस दौरान उन्होंने भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI) के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल समीर जाफरी, अवर सचिव भूपेंद्र सिंह रावत और मिशन के उप प्रमुख डॉ. सुरेंद्र थापा से चर्चा करते हुए भारत नेपाल के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को देखते हुए शारदा नदी (महाकाली नदी) पर बन रहे शारदा बैराज के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बनवास बैराज अपनी आयु पूर्ण कर चुका है इसलिए इसकी रिट्रोफिटिंग की जाए या उसके स्थान पर नया ब्रिज बनाया जाए।
उन्होंने नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा से मुलाकात के दौरान बनबसा स्थित नदी पर ड्राई पोर्ट (Dry port) निर्माण को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,_देवप्रयाग पुलिस ने 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टैक्सी वाहन को भी किया जब्त.!
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ