कर्णप्रयाग (चमोली)। कोषागार विभाग चमोली की ओर से शुक्रवार को महाविद्यालय कर्णप्रयाग मे एक दिवसीय पेंशनर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के दो सौ से अधिक पारिवारिक पेंशनरों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों की ओर से प्रतिभाग किया गया।
शिविर में जीवित प्रमाणपत्र सत्यापन के सीएससी, डीएसलसी और ऑनलाइन एप के माध्यम से घर बैठे जीवित प्रमाण पत्र भरने, आईएफएमएस के माध्यम से अपनी पेंशन/पारिवारिक पेंशन संबंधी जानकारी दी गयी। साथ ही एक जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन/पारिवारिक पेंशन पुनरीक्षण किए जाने संबंधित जानकारी के साथ ही द्वितीय पारिवारिक पेंशन जैसे अविवाहित पुत्री, विधवा, तलाकशुदा पुत्री, दिव्यांग पुत्र, पुत्री की स्वीकृति के लिए आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेजों की जानकारी दी गयी, वहीं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना एसजीएचएस, गोल्डन कार्ड योजना के लाभों के अन्तर्गत अधिकृत निजी चिकित्सालयों की जानकारी दी गई। इस दौरान पेंशन जागरूकता शिविर में पेंशनरों की ओर से दर्ज शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतो को संबंधित कार्यालय और विभाग को भेजा गया। पेंशनर जागरूकता शिविर में मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां, कोषाधिकारी पंकज श्रीवास्तव, उपकोषाधिकारी कर्णप्रयाग राधे श्यामपाल, उपकोषाधिकारी देवाल महिपाल सिंह गडिया आदि मौजूद थे।

More Stories
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।