
आज संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा , देहरादून डॉक्टर अनीता चमोला के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देहरादून पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक अवैध कार रेंटल संस्थान पर छापा मारा गया।उक्त संस्थान की शिकायत कार्यालय को प्राप्त हुई थी। इस संबंध में मुस्कान होटल के सामने वाली गली निकट आईएसबीटी स्थित बाबा कार रेंटल पर पंकज श्रीवास्तव और उनकी टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान कॉन्ट्रैक्ट पर दिए जाने वाले निजी वाहन के संबंध में प्रपत्र, तीन वाहनों की चाबियां तथा अन्य कागजात अग्रेतर कार्रवाई हेतु जप्त किए गए।
संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन डॉ अनीता चमोला ने बताया की बाबा रेंटल के उपस्थित व्यक्तियों द्वारा कार रेंटल की अनुज्ञा पत्र एवं अन्य विधिक अनुज्ञव्क्तियों के विषय में कोई जानकारी मौके पर उपलब्ध नहीं कराई गई ।फलतः नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अग्रतार जांच हेतु, उन्हें अपना पक्ष रखने तथा लाइसेंस यदि हो तो दिखाने के लिए कार्यालय बुलाया गया विश्वस्त सूत्रों से यह भी पता चला है की इनके द्वारा दर्ज़ेनो निजी गाड़ियों को अवैध रूपर से किराये पर चला कर सरकार को लाखो रुपयों का चुना लगाया जा रहा था आज की इस कार्यवाही के बाद अवैध रूप से कार किराये पर चलाने वालों मे हड़कंप मचा हुआ है !

More Stories
ढोल- नगाड़ो के साथ अपराधियों की पोल खोलती दून पुलिस, वांछित/ईनामी अभियुक्तों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, जानलेवा हमले के अभियोग मे फरार अभियुक्त की संपत्ति कुर्की की उदघोषणा करने उसके घर पहुँची पुलिस
मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति