
विगत दो-तीन दिनों से जुगाड़ वाहनो के खिलाफ परिवहन विभाग की सख्त प्रवर्तन कार्रवाई जारी है संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा देहरादून डा अनीता चमोला के निर्देशों के क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देहरादून पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गों पर ऐसे अवैध जुगाड़ वाहनों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन करवाई की गई। साथ ही ऐसे वाहन स्वामियों एवं चालकों को उनकी सहमति से वाहनों को नष्ट भी किया गया। ऐसे तीन दिन की कार्रवाई में कुल 57 जुगाड़ वाहनों को बंद किए गए। साथ ही इन वाहनों को वाहन स्वामी की सहमति से विनष्ट भी किया गया। ऐसे व्यापारी जिन्होंने ऐसे अवैध वाहनों को माल परिवहन हेतु दिया था उनको भी मौके पर समझाया गया तथा ऐसा न करने पर राज्य कर विभाग से भी सख्त कार्रवाई करने हेतु पत्राचार किया जा रहा है। सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया इसी क्रम में देहरादून प्रवर्तन दल की विभिन्न टीमों द्वारा इन जुगाड़ वाहनों के अतिरिक्त 23 वहां निरुद्ध किए गए जिससे करीब चार लाख रुपए प्रशमन शुल्क भी वसूला गया। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा डा अनीता चमोला द्वारा बताया गया की अग्रेतर भी यह कार्रवाई की जाती रहेगी। इस कार्रवाई में श्री अनुराधा पंत ,श्री महिपाल दत्त पपनोई एवं सुश्री श्वेता रौथान परिवहन कर अधिकारी शामिल रहे।


More Stories
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA ने की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक क़ी छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस किया जारी, नोटिस पाने वाले कारोबारी अगले आदेश तक नहीं कर सकेंगे खाद्य पदार्थों का निर्माण, उत्तराखंड में मिठाईयों की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य, खाद्य पदार्थों के नमूने मिलावटी मिलने पर भी कार्रवाई.!
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’,एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण.!
नैनीताल के तीन पानी ने दर्दनाक सड़क हादसा, तेज़रफ़तार के उड़े परखच्चे, घटना क़ी जानकारी मिलते ही एसएसपी ने मौके पर जाकर दुर्घटना स्थलबका किया निरिक्षण,एसएसपी ने अस्पताल जाकर जाना घायलों का हाल चाल !