राजेन्द्र शिवाली(राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। श्री सिद्धबली मंदिर के पीछे पूर्वी खोह नदी में नहाने के दौरान एक 17 वर्षीय नाबालिग की डूबने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक नाबालिग के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार नजीबाबाद निवासी 17 वर्षीय रियाज आज दिन में यहां श्री सिद्धबली बाबा मंदिर के पीछे पूर्वी खोह नदी में नहाने गया। नहाते वक्त गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि डूबने के दौरान रियाज के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों द्वारा उसे नदी से निकालकर यहां बेस अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने देखते ही नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। ग़ौरतलब है कि लगभग एक माह पूर्व खोह नदी में इसी स्थान पर मेरठ निवासी एक युवक की भी डूबने से मौत हो चुकी है। मृतक श्री सिद्धबली बाबा के दर्शन करने के बाद खोह नदी में नहाने गया था।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास मिला महिला का, हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक