राजेन्द्र शिवाली(राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। श्री सिद्धबली मंदिर के पीछे पूर्वी खोह नदी में नहाने के दौरान एक 17 वर्षीय नाबालिग की डूबने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक नाबालिग के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार नजीबाबाद निवासी 17 वर्षीय रियाज आज दिन में यहां श्री सिद्धबली बाबा मंदिर के पीछे पूर्वी खोह नदी में नहाने गया। नहाते वक्त गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि डूबने के दौरान रियाज के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों द्वारा उसे नदी से निकालकर यहां बेस अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने देखते ही नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। ग़ौरतलब है कि लगभग एक माह पूर्व खोह नदी में इसी स्थान पर मेरठ निवासी एक युवक की भी डूबने से मौत हो चुकी है। मृतक श्री सिद्धबली बाबा के दर्शन करने के बाद खोह नदी में नहाने गया था।

More Stories
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही* *बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार !
उत्तराखंड की उधमसिंह नगर पुलिस ने ऑटो मोबाइल शॉप मे सेंध मारने वाले बरेली निवासी इकराम को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी मात्रा मे चुराया गया सामान किया बरामद !
तोल्यू डाडां रिखणीखाल के पास हुई बस दुर्घटना, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला बाहर, दुर्घटना मे घायल चार लोगो को उपचार के लिए भेजा अस्पताल !