देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के हिमनी-बलाण गांव के बीच काली ताल गदेरे में बना लोहे के पुल के साइड की सुरक्षा दीवाल क्षतिग्रस्त होने से पुल खतरे की जद में आ गया है। यहां से आगे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।
बलाण गांव के उप प्रधान विरेन्द्र राम ने कहा है कि 14 सितम्बर को हुई मूसलाधार बारिश से हिमनी और बलाण मोटर मार्ग के काली ताल गदेरे पर बना लोहे के पुल की साइड पर बनाई गई सुरक्षा वाल लगभग 20 मीटर क्षतिग्रस्त हो गई है। पुल को भी खतरा बना है। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता से शीघ्र पुल के क्षतिग्रस्त सुरक्षा वाल को बनाने की मांग की है।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा